
पुलिस को बड़नामियत का दंश देता पुलिस का चौकीदार
एटा,
जनपद एटा के थाना सकीट क्षेत्र के ग्राम सऊआपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दस्तक देती पीड़िता श्रीमती चंद्रा देवी पत्नी कश्मीर सिंह ने अपने परिजनों के साथ उपस्थित होकर अपने दबंग किस्म के देवर और उसके पुत्रों के आतंक से इतनी पीड़ित दिखी कि उसकी आँखों में आशू भरे हुए थे।पीड़िता ने बताया कि उसका देवर सूबेदार यादव सकीट थाने में चौकीदार है।वो चौकीदार कम अपने आप को दरोगा जी से कम नही आँकता है।दिनांक 14,06,2021 को पीड़ित परिवार अपने चारे के खेत में सरकारी ट्यूवेल से पानी लगा रहा था।सुवेदार के लड़कों ने पीड़िता के नाबालिक नाती को पानी का भरा काटने से रोकने के लिए उसके साथ मारपीट की।जिससे उसके हाथ की उंगली में चोट आयी है।इस घटना को देखकर पीड़ित और उसकी बहु, बेटा बच्चे को बचाने पहुँचे, तो पीड़िता की हत्या करने की नीयत से चौकीदार के बेटे ने फावड़े से बार किया, जिससे पीड़ित परिवार सहित अपना बचाब करते हुए अपने नाती को धक्का देकर बचाया, जिससे पीड़िता के साथ में फावड़ा की किनारी लगने से काफी गहरी चोट हाथ में आई है।थाना पुलिस ने पीड़िता का तो मेडिकल करा दिया।लेकिन पीड़िता के बच्चे व बहु का मेडिकल नही कराया।और न ही उनकी रिपोर्ट लिखी गई।इससे जाहिर होता है कि चौकीदार की थाना पुलिस में गहरी पैठ है।पीड़ित परिवार ने बताया कि उस चौकीदार का आतंक इतना बढता जा रहा है कि वो गांव बालो के साथ साथ अपने परिजनों पर ही पुलिस की आड़ में दबंगई दिखा रहा है।पीड़िता ने यह भी बताया कि उसके परिजनों को चौकीदार गलत केसों में फसाने की योजना बना रहा है।पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से अपने परिवारीजनों की जान माल सुरक्षा की मांग की है।