
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के निर्वाचन हेतु समय सारिणी जारी
एटा। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने कहा कि जिला की जिला पंचायत के लिए अध्यक्ष (अन्य पिछड़ा वर्ग स्त्री पद) का निर्वाचन किया जाना है। जिसके तहत नाम-निर्देशन-पत्र जिला मजिस्ट्रेट, एटा के न्यायालय कक्ष कलक्ट्रेट एटा में 26 जून 2021 को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक दिये जा सकते हैं या यदि वह उसे लेने में अपरिहार्यतः असमर्थ हों तो जिला मजिस्ट्रेट एटा के न्यायालय कक्ष कलक्ट्रेट एटा में सुनील कुमार सिंह अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व/सहायक निर्वाचन अधिकारी (जिला पंचायत) को दिये जा सकते हैं। वे 26 जून 2021 को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक दिये जायें।
नाम-निर्देशन-पत्रों की जाँच का काम जिला मजिस्ट्रेट एटा के न्यायालय कलक्ट्रेट कक्ष एटा में 26 जून 2021 को अपराह्न 3 बजे आरम्भ होगा। उम्मीदवारी की वापसी की सूचना किसी उम्मीदवार, उसके प्रस्तावक या अनुमोदक द्वारा प्रस्तर 1 में उल्लिखित अधिकारी को 29 जून 2021 को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक जिला मजिस्ट्रेट एटा के न्यायालय कक्ष कलक्ट्रेट एटा में दी जायेगी। यदि निर्वाचन में विरोध होगा तो मतदान 3 जुलाई 2021 को पूर्वाह्न 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे के बीच जिला मजिस्ट्रेट एटा के न्यायालय कक्ष कलक्ट्रेट एटा में होगा। तदोपरान्त मतगणना उसी दिन उक्त स्थान पर अपराह्न 3 बजे से कार्य की समाप्ति तक की जायेगी। नाम-निर्देशन-पत्र के प्रपत्र 24 जून 2021 से लेकर 26 जून 2021 तक पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 1 बजे के बीच निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से प्राप्त किये जा सकते हैं।