
सत्ता के विधायक ने किया कोविड 19 के नियमों को तार तार
फिरोजाबाद जनपद के टूंडला शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के चलते विधायक टूंडला प्रेम सिंह धनगर ने कोविड-19 के नियमों की उड़ाई धज्जियां, वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि सभी अधिकारी, सरकारी कर्मचारी व अन्य लोग मास्क लगाए हुए हैं मगर विधायक टूंडला बेखौफ बिना मास्क के भीड़ में खड़े हुए हैं। एक और देश के प्रधानमंत्री मोदी से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोगों को मास्क पहनने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चला रहे हैं। वहीं दूसरी ओर उनकी पार्टी का एक विधायक नियमों को तार-तार करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ने तो बिना मास्क के 10000 रुपए का चालान का भी नियम बना दिया है क्या विधायक टूंडला भी कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने के बाद ₹10000 का चालन भरेंगे।