
चित्रकूट- प्रतापगढ़ जिले में बीते दिनों abp न्यूज़ के पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की शराब माफियाओ द्वारा हत्या के मामले को लेकर प्रेसक्लब चित्रकूट ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला को सौपा है। प्रेसक्लब चित्रकूट ने ज्ञापन में म्रतक पत्रकार को 1 करोड़ रूपये का मुआवजा और हत्यारो को कड़ी सजा की मांग की है। साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर सरकार से कानून बनाये जाने की भी मांग की है। इस दौरान प्रेस क्लब चित्रकूट के अध्यक्ष श्री अशोक द्विवेदी, महासचिव श्री रतन पटेल,संरक्षक श्री हेमराज कश्यप, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री शंकर प्रसाद यादव, सचिव श्री शाह आलम ,मौजूद रहे। इस बात की जानकारी प्रेस क्लब चित्रकूट के प्रवक्ता ओंकार सिंह ने दी है।