आधी आबादी टीकाकरण में नहीं बन रही सहभागी

आधी आबादी टीकाकरण में नहीं बन रही सहभागी
एटा। महिलाओं में टीकाकरण को लेकर तमाम तरह की भ्रांतियां बनी हुई हैं। इसके अलावा घर से बाहर निकलने में कतराने के स्वभाव के कारण भी कई महिलाएं टीका लगवाने नहीं पहुंच रहीं। जनपद में 65 हजार 259 पुरुषों ने कोरोना का टीका लगवाया है। जबकि टीका लगवाने वाली महिलाओं की संख्या 46 हजार 258 ही है।

कोरोना टीकाकरण के अंतर्गत शासन से 12 लाख व्यक्तियों को टीका लगाने का लक्ष्य मिला है। लगभगभ साढ़े पांच लाख महिलाओं को टीका लगाया जाएगा। 16 जनवरी से 14 जून तक जिले में कुल 46 हजार 258 महिलाओं ने कोरोना का टीका लगवाया है। इस तरह अब तक महज आठ प्रतिशत महिलाओं का ही टीकाकरण हुआ है। शहर हो या देहात, हर जगह महिलाएं टीकाकरण कराने से बच रही हैं। कहीं न कहीं, जागरूकता का अभाव है। उन्हें जानकारी ही नहीं है कि टीकाकरण से वह ही नहीं, उनका परिवार भी सुरक्षित बनेगा।

स्पेशल बूथ पर रहता है सन्नाटा
महिलाओं के टीकाकरण के लिए स्पेशल बूथ बनाए गए हैं, लेकिन इन पर सन्नाटा नजर आता है। मंगलवार शाम चार बजे तक महिला स्पेशल वन पर 61 और टू पर 51 महिलाओं ने ही वैक्सीन लगवाई। वहीं महिला स्पेशल 45 वाले बूथ पर 14 महिलाओं को वैक्सीन लगाई गई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks