
एटा – तीन दिन पूर्व कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम पवांस में ठेका शराब की लूट व सैल्समेन अपहरण कांड का खुलासा, मालिक से बदला लेने की नीयत से सैल्समेन ने खुद के अपहरण की रची कहानी, भाई व साथियों संग मिल चोरी कराई थी तीस पेटी शराब, मास्टरमांइड सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार।
घटना का विवरण:-
दिनांक 13.06.2021 को वादी श्री अनिल मिश्रा पुत्र स्व. रामजीलाल मिश्रा निवासी डाक बंगलिया थाना कोतवाली नगर एटा द्वारा थाना कोतवाली देहात पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 12.06.2021 की रात्रि में कुछ अज्ञात बदमाश वादी की ग्राम पवांस स्थित देशी शराब की दुकान का ताला काटकर उसमें से 30 पेटी मस्तीह ब्रांड की लूट ले गये हैं साथ ही दुकान के सेल्समेन विजय यादव उर्फ रिंकू पुत्र रामनरेश निवासी रामनगर ओरनी थाना मारहरा एटा उम्र करीब 20 वर्ष का अपहरण कर ले गये हैं। इस सूचना पर थाना कोतवाली देहात पर मुअसं- 211/2021 धारा 392, 364 भादंवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी तथा अनावरण:-
दिनांक 14.06.2021 को थाना कोतवाली देहात पुलिस तथा जनपदीय स्वाॅट टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना की विवेचना से प्रकाश में आये मुख्य आरोपी रिंकू सहित तीन अभियुक्तों को अलीगंज से बाबरपुर जाने वाले तिराहे के पास से समय करीब 18.30 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया है। अभियुक्तों की जामातलाशी से 9000 रुपये बरामद किए गये हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि अनिल मिश्रा के शराब के ठेके पर जो चोरी हुई है वह उन लोगों ने रिंकू उर्फ विजय की प्लानिंग के तहत की थी, तथा जो रुपये बरामद हुये हैं वे उसी शराब बिक्री के एडवांस में दिये 10 हजार रुपये में से बचे हैं। विवेचना से मुकदमा उपरोक्त को धारा 380, 457, 411, 120बी भादंवि में तरमीम किया गया है।
मुख्य बिंदु:-
- ग्राम पवांस स्थित अनिल मिश्रा की देशी शराब की दुकान पर रिंकू उर्फ विजय सेल्समेन का कार्य करता था।
- घटना से करीब 6-7 दिन पूर्व रिंकू की अनिल मिश्रा से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी थी।
- नाराज होकर अनिल मिश्रा ने रिंकू को अपनी देशी शराब की दुकान पर से हटा दिया था।
- रिंकू को दुकान से हटा देने पर रिंकू के पिता ने मालिक अनिल मिश्रा से अनुनय-विनय करके उसे फिर से दुकान पर सेल्समेन की नौकरी पर रखवाया।
- इसी बात से क्षुब्ध होकर रिंकू ने यह साजिश रची और दुकान में चोरी करने की योजना बनाई
- प्लानिंग के तहत दिनांक 12.06.2021 की शाम को रिंकू ने दुकान बंद कर चाबी अपने भाई अजय को दे दी और शटर का ताला तोड़ने के लिये अजय को बेलचा आदि उपलब्ध कराया और रिंकू घर चला गया।
- रात्रि में अजय ने अपने मित्रों वीरु, लव तथा लव के परिचित एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखी 30 पेटी शराब चोरी करके लव व उसके साथी द्वारा लाई गयी गाड़ी में रखकर लव ने ले जाकर किसी व्यक्ति को बेच दी और एडवांस में 10 हजार रुपये ले लिये।
- प्लानिंग के तहत अजय ने दुकान की चाबी वहीं पर फैंक दी, और सुबह पहुंचकर पड़ोसी दुकानदार सतीश फौजी के फोन से अपने फोन पर काल की थी तथा अपने मालिक अनिल मिश्रा को भी दुकान में चोरी की अपहरण की सूचना दी।
- घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस तथा उच्चाधिकारियों द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर संदेह की स्थिति उत्पन्न हुयी। इसी शक के आधार पर पुलिस अभियुक्तों तक पहुॅचीं।
- चोरी की गई शराब फरार अभियुक्त लव द्वारा किसी व्यक्ति को दी गई है, अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-
- रिंकू उर्फ विजय यादव पुत्र रामनरेश निवासी ग्राम ओरनी रामनगर थाना मारहरा एटा
- अजय कुमार पुत्र रामनरेश निवासी ग्राम ओरनी रामनगर थाना मारहरा एटा
- वीरु उर्फ वीनू पुत्र सूरजपाल निवासी पवांस थाना कोतवाली देहात एटा बरामदगीः-
- चोरी की गई 30 पेटी देशी शराब की बिक्री के एडवांस 10000 रुपये