
अगले सोमवार से रात्रि कर्फ्यू अब शाम 7 बजे की जगह रात 9 बजे से
कोविड संक्रमण के दृष्टिगत बेहतर होती स्थितियों के बीच आगामी सोमवार, 21 जून से रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू में और छूट दी जाएगी।
रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू रात्रि 09 बजे से अगले दिन सुबह 07 बजे तक प्रभावी होगा: #UPCM श्री @myogiadityanath
कोविड प्रोटोकॉल के साथ रेस्टोरेंट को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोला जा सकेगा।
पार्क, स्ट्रीट फूड आदि के संचालन की अनुमति भी दी जाएगी।
इन स्थलों पर कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना अनिवार्य होगी,
नई व्यवस्था के संबंध में शीघ्र ही विस्तृत गाइडलाइंस जारी कर दी जाएंगी: #UPCM श्री @myogiadityanath