
पत्रकार के मौत की उच्च स्तरीय जांच की मांग, दोषियों पर हो कार्रवाई
प्रतापगढ़ जिले के एक टीवी चैनल के पत्रकार द्वारा शराब माफियाओं के विरुद्ध पुलिसिया कार्रवाई की कवरेज के बाद हुई है संदिग्ध मौत
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन कार्यालय पर तहसील अध्यक्ष राजेश पाण्डेय के अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा के बाद आक्रोशित पत्रकारों ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
डुमरियागंज स्थित ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन कार्यालय पर तहसील अध्यक्ष राजेश पाण्डेय के अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में संरक्षक पप्पू रिजवी, ठाकुर प्रसाद मिश्रा, रविंद्र कुमार गुप्ता, नफासत रिजवी, जिला महामंत्री असगर जमील रिजवी, तहसील इकाई के महामंत्री अनिल द्विवेदी, उपाध्यक्ष भूपेंद्र त्रिपाठी, संप्रेक्षक काजी रहमतुल्लाह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार तिवारी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष इंतजार हैदर, कोषाध्यक्ष आफताब आलम, मीडिया प्रभारी अजितेश सिंह, कार्यकारिणी सदस्य मनोज शुक्ला, विवेक श्रीवास्तव, राकेश यादव, रुहेल अहमद, अफजान फारुकी,सूरज श्रीवास्तव,अनुराग श्रीवास्तव, मंगन पांडेय, नसीम अहमद, योगेश यादव आदि पत्रकार रहे मौजूद