
एटा – थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, थाना बागवाला पुलिस द्वारा गांव की लड़की के साथ फोटो वायरल करने पर लड़की द्वारा लोक लाज के भय से आत्महत्या करने को उत्प्रेरित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार *घटनाः-* दिनांक 14.06.2021 को वादी श्री रामौतार पुत्र श्री गंगाप्रसाद निवासी ग्राम गढी तालुका बरौली थाना बागवाला जिला एटा द्वारा थाना बागवाला पर इस आशय की लिखित सूचना दी गई कि उसकी पुत्री का प्रेम प्रसंग गांव के कल्लन उर्फ दुर्विजय पुत्र भंवर सिंह के साथ चल रहा था। कल्लन उर्फ दुर्विजय द्वारा पुत्री के साथ एक फोटो फेसबुक पर वायरल कर दिया। इसी बात पर लोक लाज के भय से उसकी पुत्री उम्र करीब 15 वर्ष ने अपने घर में कमरे की छत पर लोहे की सरिया पर दुपट्टे का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली है। इस सूचना पर थाना बागवाला पर मु0अ0सं0- 149/2021 धारा 306 भादवि व 67 आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया । *गिरफ्तारी* - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा व क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में थाना बागवाला एटा पुलिस द्वारा थाना बागवाला एटा पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 149/2021 धारा 306 भादवि व 67 आईटी एक्ट थाना बागवाला एटा में नामजद अभियुक्त कल्लन उर्फ दुर्विजय पुत्र भंवर सिंह निवासी ग्राम गढी थाना बागवाला जनपद एटा को आज दिनांक 14.06.2021 को ग्राम गढी के पास देशी शराब के ठेके के पास से समय करीब 11.20 बजे गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त का नाम व पता
1- कल्लन उर्फ दुर्विजय पुत्र भंवर सिंह निवासी ग्राम गढी थाना बागवाला जनपद एटा
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बस
1- SO रामकेश राजपूत
2- उ0नि0 श्यौराज सिंह
3- उ0नि0 वीरपाल सिंह
4- का0 1369 प्रतिभान सिंह
5- का0 749 पवन कुमार
6- महिला का0 256 सोना
थाना बागवाला एटा