एटा-गलत पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हुआ पर्दाफाश

एटा-गलत पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हुआ पर्दाफाश,
दिनांक 09 अप्रेल 2021 को शिवांग पेट्रोल पम्प के पीछे मिले, मृतक स्वर्गीय रामनिवास गुप्ता के शव के सम्बन्ध में दर्ज हत्या का अभियोग निकला झूठा। गलत बनाई गई पोस्टमार्टम रिपोर्ट का खुलासा।

घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 09.04.2021 को थाना कोतवाली देहात पर सूचना मिली कि थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत शिवांग पेट्रोल पम्प के पीछे खजूर के पेड पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव लटका है। इस सूचना पर थाना पुलिस व फील्ड यूनिट टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर मौके की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी कर व अन्य भौतिक साक्ष्यों का संकलन किया गया। तथा मृतक की पहचान रामनिवास गुप्ता उर्फ मुन्नालाल पुत्र मंगलसेन गुप्ता निवासी बारह बीघा, शिवगंज थाना कोतवाली नगर एटा के रूप में की गई। मृतक के पुत्र सचिन गुप्ता की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात एटा पर मुअसं- 139/2021 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कर नियमानुसार पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई गई।

अनावरण
उक्त घटना से सम्बन्धित पोस्टमार्टम रिपोर्ट जिला चिकित्सालय एटा के चिकित्सकों द्वारा तैयार की गयी, घटना की परिस्थितियों तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट का गहराई से विश्लेषण करने के बाद स्थानीय पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट निष्कर्ष पर संदेह उत्पन्न हुआ। उक्त प्रकरण में स्थानीय व्यापार मंडल द्वारा भी कई बार ज्ञापन आदि दिये गये। गहराई से छानबीन करने पर जिला चिकित्सकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर पुलिस का शक और गहरा होने लगा। तदोपरांत कोई निर्दोष व्यक्ति इस जघन्य घटना में जेल ना जाये, इस उद्देश्य से पुलिस द्वारा एफएसएल लखनऊ से मेडिकोलीगल एक्सपर्ट राय, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बारे में माॅगी तथा घटनास्थल की पुनःसंरचना हेतु एफएसएल आगरा यूनिट का एक्सपर्ट तकनीकी सहयोग प्राप्त किया गया, दोनों एक्सपर्ट संस्थाओं द्वारा, जिनकी गणना देश की महत्वपूर्ण एक्सपर्ट संस्था के रुप में होती है, से प्राप्त अभिमत के अनुसार उक्त घटना आत्महत्या होना पाया गया।

मुख्य बिंदु-
1. वादी तथा गवाहों के बयानों, निरीक्षण घटनास्थल, शरीर व कपड़ों पर कोई प्रतिरोध का निशान नहीं पाया गया था।
2. मृतक रामनिवास गुप्ता के ऊपर मार्केट का काफी कर्जा एवं कई लोगों की उधारी थी। जिसका विवरण इस प्रकार है-
 मृतक की कैन्टर गाडी पर बकाया लोन 792488.00 रूपये
 मकान पर बकाया लोन 2,67,118 रूपये
 शिवांग पेट्रोल पम्प की उधारी 55,478 रूपये
 मनोज यादव शीतलपुर की उधारी 1,20,000 रुपये व वर्ष 2016 से अब तक का ब्याज
 पवन कुमार गुप्ता के 20,000 रूपये
 सौरभ गुप्ता के 8500 रूपये
 तेहेन्द्र सिंह उर्फ बबलू यादव के 53,000 रूपये उपरोक्त धनराशि मृतक के ऊपर बतौर कर्ज था। इस प्रकार मृतक के ऊपर कुल 13,16,584 रूपये व ब्याज के रूप में कर्ज था। इसके अतिरिक्त मार्केट में अन्य लोगों से भी छोटे-छोटे कर्ज लेने की बात संज्ञान में आई है, जिसके सम्बन्ध में जाॅच की जा रही है।
3. मृतक पूर्व में भोले पेट्रोल पम्प पर ट्रक ड्राइवर का कार्य करते थे, पेट्रोल पम्प बंद होने के बाद करीब डेढ़ वर्ष पूर्व मृतक ने अपना स्वयं का एक कंटेनर लोन पर खरीदे थे।
4. मृतक के एक ही पुत्र सचिन गुप्ता है, जो मृतक केे कार्यो में हाथ बटाता है।
5. मृतक के बेटे सचिन गुप्ता की शादी जो मई 2021 में होनी थी, रूपयो के अभाव में एवं मृतक के पहले से ही कर्ज मे होने के कारण शादी के लिए भी उसे कहीं से कर्ज लेना पड़ता।
6. मृतक के मोबाइल फोन की गैलरी में सुरक्षित सट्टा पर्चियाँ आदि के सम्बन्ध में विवेचना के दौरान गवाहों के बयानों से ज्ञात हुआ कि मृतक रामनिवास गुप्ता जुआ व सट्टा खेलने के आदी थे।
7. शिवांग पेट्रोल पम्प के कर्मचारियों से पूछताछ में यह भी ज्ञात हुआ कि दिनांक 08.04.2021 की शाम शिवांग पेट्रोल पम्प पर मृतक रामनिवास मानसिक रूप से काफी परेशान दिखाई दे रहे थे, और शराब पीने पिलाने की बात कर रहे थे जबकि उनके द्वारा काफी समय पहले शराब छोड़ दी गई थी।
8. वहीं मृतक द्वारा बाद में 300 रूपये उधार लेकर बीयर पीने की बात प्रकाश में आयी थी।
9. मृतक के मोबाइल के अवलोकन से मृतक की पत्नी के वाॅइस मैसेज एवं मृतक की बेटी के व्हाट्सअप मैसेज मिले जोकि मृतक रामनिवास को वापस बुलाने से संबंधित हैं जोकि काफी मार्मिक थे।
10. मृतक रामनिवास काफी सज्जन, मिलनसार व्यक्ति थे, किसी भी व्यक्ति से उनका किसी भी प्रकार का विवाद या पूर्व रंजिश भी प्रकाश में नहीं आई है।

अनुवर्ती कार्यवाही
इस प्रकार मेडिकोलीगल संस्थान एफएसएल की विशेषज्ञ संस्था द्वारा यह प्रमाणित किया गया कि जनपद एटा में इस अभियोग में जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों द्वारा एक जघन्य घटना में गलत पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार की गयी। जिससे कई निर्दोष व्यक्ति जेल जा सकते थे। इस सम्बन्ध में अग्रेतर विभागीय कार्यवाही की जायेगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks