
प्रतापगढ़ में पत्रकार की हत्या से प्रदेश के पत्रकार आक्रोशित हैं आंदोलित हैं आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट।। लखनऊ।। प्रतापगढ़ में एबीपी न्यूज़ चैनल के पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई वह अर्धनग्न घायल अवस्था में शहर कोतवाली क्षेत्र के कटरा रोड स्थित एक एक भट्टे पर पड़े मिले। प्रतापगढ़ के कटरा मेदनीगंज में एबीपी न्यूज़ चैनल के पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव उम्र 45 रविवार रात संदिग्ध हाल में मृत पड़े मिले घटना तब हुई जब वह समाचार कवरेज करके लालगंज से बाइक से घर लौट रहे थे उनके सिर पर हल्की चोट के निशान मिले हैं लेकिन देर रात तक यह स्पष्ट नहीं हो सका था कि उनकी मौत कैसे हुई खास बात यह है कि 1 दिन पहले ही उन्होंने आला पुलिस अधिकारियों को पत्र भेजकर अपनी जान को खतरा बताया था पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। सुलभ श्रीवास्तव प्रतापगढ़ में थाना कोतवाली नगर के स्टेशन रोड स्थित सदरपुर पश्चिम के रहने वाले थे वह प्रतापगढ़ जिला संवाददाता के रूप में कार्यरत थे। रविवार शाम वह लालगंज क्षेत्र में अपराधियों को पकड़े जाने की कार्यवाही की कवरेज में गए थे रात 10:30 बजे के करीब वह साथियों समेत घर लौट रहे थे कटरा मेदनीगंज पहुंचने पर अन्य साथी पीछे थे जबकि बाइक की गति तेज होने के कारण वह मोबाइल पर बात करते हुए थोड़ा आगे निकल गए उसके बाद साथी पहुंचे तो वह सड़क किनारे मृत पड़े मिले उनके सिर पर हल्की चोट के निशान थे। सूचना पर पुलिस भी आ गई जांच पड़ताल के बाद शव को मर्चरीभिजवा दिया गया। सुलभ ने एक दिन पहले ही एडीजी प्रयागराज जोन को शिकायती पत्र भेजकर अपनी व अपने परिवार की जान को खतरा बताया था इसमें बताया था कि पिछले दिनों प्रतापगढ़ जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब का जखीरा पकड़े जाने की घटना का कवरेज उन्होंने किया था इसके बाद 9 जून को न्यूज़ चैनल के क्रिस्टल प्लेटफार्म पर एक खबर भी चलाई थी जिसे लेकर कुछ लोगों ने बताया था कि शराब माफिया उस खबर को लेकर उनसे नाराज है पत्र में यह भी बताया गया था कि पिछले 2 दिनों से जब भी वह घर से बाहर निकलते हैं तो ऐसा प्रतीत होता है कि कोई उनका पीछा कर रहा है ऐसे में उन्हें लगता है कि कुछ शराब माफिया जो उनकी खबर से नाखुश हैं उन्हें या उनके परिवार को नुकसान पहुंचा सकते हैं उनका परिवार भी डरा सहमा है!
इसी घटना क्रम में कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश सरकार पे हमला बोलते हुए कहा है कि शराब माफियाओं का प्रतापगढ़ से लेकर पूरे प्रदेश में मौत का तांडव कर रहे हैं और रुपी सरकार चुप पत्रकार सच्चाई को सामने लाने कार्य कर रहे हैं प्रशासन को खतरे से आगाह करते हैं और सरकार कुंभकर्णी नींद में सो रही है। उन्होंने आगे कहा कि पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव के परिजनों का कोई जवाब है सरकार के पास।
दूसरी तरफ सुलभ श्रीवास्तव पत्रकार की संदिग्ध मौत उनके द्वारा बरिष्ठ अधिकारियों को दिए गए पत्र व उस पत्र में अपने व अपने परिवार को जान के खतरे से आगाह करने के कारण पत्रकारो में दुख के साथ क्रोध भी छाया हुआ है पत्रकारों का पत्र के आधार पर माफियाओं द्वारा सुलभ श्रीवास्तव की सुनियोजित तरीके से की गई हत्या लगती है इसी कारण हर पत्रकार आक्रोशित हैं आंदोलित है।