
*आगरा : अमर उजाला के संस्थापक स्व. डोरी लाल अग्रवाल की पुत्री डॉ. रेनू का निधन* अमर उजाला के संस्थापक संपादक स्व. डोरी लाल अग्रवाल के परिवार को रविवार की प्रातः एक और आघात सहना पड़ा। उनकी एक और पुत्री डॉ. रेनू किशोर का कोरोना के कारण देहावसान हो गया। वे 65 वर्ष की थीं। दोपहर में ताजगंज स्थित विद्युत शवदाह गृह पर उनकी अंत्येष्टि हुई। डॉ. रेनू किशोर शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. स्व. नवल किशोर की पुत्रवधू और संजय किशोर की पत्नी थीं। वे स्वयं भी महिला रोगों की जानी-मानी चिकित्सक थीं। उनके परिवार द्वारा संचालित डॉ. नवल किशोर हॉस्पिटल को शहर में विशेष सम्मान हासिल है। डॉ. रेनू किशोर के परिवार में पति डॉ. संजय किशोर, पुत्र अनंत, पुत्रवधू कृपा, पुत्री कृतिका, दामाद निखिल के साथ ही तीन जेठ-जेठानियों और एक देवर-देवरानी का भरा-पूरा परिवार है।