एटा में
तेज बारिश से मकान का लिंटल गिरने से हुई
जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने ग्राम नगला परमसुख, जनपद एटा में
तेज बारिश से मकान का लिंटल गिरने से हुई
जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया

मृतकों के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि
तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश

आपदा से घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश
लखनऊ: 13 जून, 2021
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने ग्राम नगला परमसुख, जनपद एटा में तेज बारिश से मकान का लिंटल गिरने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस आपदा से घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री जी ने जिलाधिकारी को मृतकों के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री जी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks