ईओ विवेक कुमार त्रिवेदी ने नगर में कराया सेनेटाइजर स्प्रे का छिड़काव

बिल्हौर:- मंगलवार रात सड़क हादसे में कानपुर रेफर किये गए घायलों में दो कोरोना संक्रमित होने की सूचना मिलते ही,नगर पालिका और सतर्क हो गई है, कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नगर पालिका परिषद की ओर से लगातार कवायद जारी है, गुरुवार को भी नगर पालिका की ओर से सेनेटाइजर का छिड़काव किया गया, कस्बे, व कोतवाली परिसर को सेनेटाइज़ करते ईओ विवेक कुमार त्रिवेदी ने बताया कि कोरोना वायरस से बचने के लिए सभी का जागरूक होना जरूरी है। जिसके चलते सफाई कर्मचारियों को जागरूक कर नगर में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करवाया जा रहा है। साथ ही हर गली, नालों और शौचालयों में हर दिन सेनेटाइज करने के आदेश दिए गए हैं। इस दौरान नगरपालिका ईओ के साथ सईद मुख्तार, गोपाल अवस्थी, कैलाश आदि मौजूद थे