
एटा- थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, पुलिस टीम पर हमला करने वाले एक शातिर अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार
घटना का संक्षिप्त विवरण– थाना जैथरा अन्तर्गत दिनांक 18.05.2021 को वादी सतीश पुत्र गंगा सिंह निवासी नगला डाडा थाना जैथऱा जिला एटा द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय की सूचना दी गयी कि उसी के गाँव के कुछ लोगों द्वारा प्रार्थी व उसके परिवार के ऊपर ईंट पत्थर फैंके हैं व गाली गलौज करते हुये जान से मारने की नीयत से फायर किये गये हैं। इस सूचना पर मौके पर थाना जैथरा पुलिस पहुंची थी एवं पीआरवी 2764 घटनास्थल पर पहले से ही मौजूद थी पुलिस को देखकर दोनों पक्षों द्वारा पुलिस टीम पर हमला किया गया एवं पीआरवी 2764 की सरकारी गाडी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था इस सम्बन्ध में पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। थाना जैथरा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये हमलावरों में से एक अभियुक्त को एक तमंचा, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है
गिऱफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
- विधाराम पुत्र गैंदालाल निवासी नगला डाडा थाना जैथरा जिला एटा
पंजीकृत मुकदमों का विवरण–
- मु0अ0स0 207/21 धारा 307, 504, 506, 336 भादवि थाना जैथरा जिला एटा
- मु0अ0स0 208/2021 धारा 147, 149, 336, 353 भादवि व 3(2) ड. सार्वजनिक सम्पति नुकसान नि0 अधि0 व 7 CLA एक्ट थाना जैथरा एटा
- मु0अ0स0 263/2021 धारा 3/25/27 आयुध अधिनियम थाना जैथरा जिला एटा
बरामदगी–
- एक अवैध तमंचा, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर।
गिरफ्तार करने वाली टीम–
- उ0नि0 हरिभान सिंह
- उ0नि0 चरन सिंह
- है0का0 विनीत सिंह
- का0 सतेन्द्र सिंह
- का0 ओमप्रकाश ( चालक )