वांछित चल रहा है अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

एटा- थाना मिरहची पुलिस को मिली सफलता, चोरी की घटना में वांछित चल रहा है अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मिरहची पुलिस द्वारा चोरी की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 13.06.2021 को थाना मिरहची पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर समय करीब 04.05 बजे थाना मिरहची पर पंजीकृत मुअसं- 109/21 धारा 379, 411 भादंवि में वांछित चल रहे अभियुक्त सतीशचन्द पुत्र रामनिवास निवासी ग्राम नवीनगर थाना मिरहची एटा को ग्राम नवीनगर मारहरा रोड से एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना मिरहची पर मुअसं-131/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-

  1. सतीशचन्द पुत्र रामनिवास निवासी ग्राम नवीनगर थाना मिरहची एटा।

बरामदगी-

  1. एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस 315 बोर।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

  1. उपनिरीक्षक श्री मदन मुरारी द्विवेदी
  2. मु.आ. विकास कुमार
  3. का0 अरबाज खान

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks