
एटा- थाना अवागढ पुलिस को मिली सफलता, थाना अवागढ़ पर पंजीकृत मुअसं-152/2021 धारा 363,120 भादवि में वांछित चल रहा अभियुक्त आजम सकलैन गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री सुनील त्यागी के कुशल नेतृत्व में थाना अवागढ पर पंजीकृत मु0अ0स0 152/2021 धारा 363, 120 भादवि में वांछित चल रहे नामित अभियुक्त आजम सकलैन पुत्र लियाकत अली निवासी मौहल्ला तवायफान कस्बा व थाना अवागढ जिला एटा को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता–
- आजम सकलैन पुत्र लियाकत अली निवासी मौ0 तवायफान कस्बा व थाना अवागढ जिला एटा।
गिरफ्तारी करने वाला पुलिस बल-
- प्रभारी निरीक्षक श्री मानवेन्द्र त्यागी
- उ0नि0 श्री भवानी शंकर शर्मा
- का0 चरन सिंह
- का0 राहुल