
एटा – थाना मलावन पुलिस को मिली सफलता, फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर नाबालिग बालिका की अश्लील फोटो-विडियो वायरल करने की धमकी दे एवज में रुपए मांगने की घटना में वांछित चल रहा आरोपी युवक 10 घण्टे के अंदर गिरफ्तार *घटना:-* दिनांक 11.06.2021 को थाना मलावन पर वादी द्वारा इस आशय की सूचना दी गई कि हितेश कुमार पुत्र नेत्रपाल शाक्य निवासी ग्राम दतौली थाना मलावन जिला एटा ने वादी की पुत्री उम्र करीब 16 वर्ष के अश्लील वीडियो व फोटो बनाकर अपने साथियों को उक्त वीडियो व फोटो वायरल कर दिए तथा वादी के पुत्र के साथ गाली गलौज, जान से मारने की धमकी तथा वीडियो व फोटो वायरल ना करने के एवज में 1.5 लाख रुपये की मांग की है। इस सूचना पर थाना मलावन पर मुअसं- 102/21 धारा 386, 354(C), 504, 506 भादवि व 67B IT ACT तथा 12 POCSO ACT पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* दिनांक 12.06.2021 को थाना मलावन पुलिस द्वारा मात्र 10 घण्टे के अन्दर मुकदमा उपरोक्त में वांछित चल रहे नामजद अभियुक्त हितेश कुमार पुत्र नेत्रपाल शाक्य निवासी ग्राम दतौली थाना मलावन जिला एटा को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता —
1- हितेश कुमार पुत्र नेत्रपाल शाक्य निवासी ग्राम दतौली थाना मलावन जिला एटा
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः
- प्रभारी निरीक्षक श्री पंकज कुमार मिश्रा
- है0का0 424 नूरुद्दीन
- का0 934 कृष्ण मुरारी