कोरोना संक्रिमत की खबर मिलते ही, सीएचसी व कोतवाली परिसर को कराया गया सेनेटाइज

कोरोना संक्रिमत की खबर मिलते ही, सीएचसी व कोतवाली परिसर को कराया गया सेनेटाज

सड़क हादसे में घायल प्रवासी मजदूरों में दो कोरोना संक्रमित

बिल्हौर– मंगलवार रात सड़क हादसे में कानपुर रिफर किए गए घायलों में दो लोगों के कोरोना संक्रमित होने की खबर आते ही स्थानीय प्रशासन मे खलबली मच गई, आनन फानन में सीएचसी व कोतवाली परिसर को सेनीटाइज कराया गया ।
बिल्हौर थाना क्षेत्र के नानामऊ मार्ग पर मंगलवार रात हुई मार्ग दुर्घटना में प्रवासी मजदूरों को लेकर जा रहा ट्रक पलट गया था और उसमें मौजूद 12 मजदूर घायल हो गए थे। जिसमें डाक्टरों ने गंभीर रूप से घायल छ: मजदूरों को कानपुर रिफर कर दिया गया था, रिफर किए गए लोगों में जांच के बाद पश्चिम बंगाल निवासी कोहिनूर बीबी व लुत्फर की रिपोर्ट कोरोना पाज़िटिव आने के बाद सीएचसी स्टाफ व स्थानीय पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई और आनन फानन में सीएचसी को सेनटाइज कर समस्त ओपीडी सेवाएं बंद कर दी गई। वहीं प्रशासन के निर्देशों पर नगरपालिका ईओ विवेक कुमार त्रिवेदी ने कर्मचारियों को भेजकर कोतवाली परिसर को सैनिटाइज कराया, दोपहर बाद बिल्हौर पहुंचे एसपीआरए प्रद्युम्न सिंह ने मार्ग दुर्घटना के दौरान मौके पर मौजूद रहे पुलिसकर्मियों को क्वारेंटाइन किए जाने और सभी की जाँच कराए जाने के निर्देश दिए, वहीं घटना के दौरान ककवन थाना पुलिस बल भी मौजूद और सीएचसी ककवन की तीन एम्बुलेंस भी राहत कार्य मे लगी रही थी इसके बाद एम्बुलेंस कर्मी कई गर्भवती महिलाओं को घर से सीएचसी व सीएचसी से घर छोड़ चुके है एेसे मे संक्रमण का खतरा और बढ गया है, वही कस्बे के लोगों खलबली मच गई है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks