अवैध कब्जा रुकवाने गई राजस्व टीम पर हमला

अवैध कब्जा रुकवाने गई राजस्व टीम पर हमला
एटा – ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण कर आरोपियों ने राजस्व टीम पर हमला कर दिया। राजस्व टीम अवैध निर्माण को रुकवाने पहुंची थी। लेखपाल ने नौ आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस हमला करने वालों की तलाश कर रही है।

लेखपाल शिववीर सिंह ने थाना राजा का रामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि खैरपुरा उर्फ सिकंदरपुर सालवानह पर तैनात है। बताया कि खैरपुरा उर्फ सिकंदपुर सालवाहन में ग्राम समाज की जमीन पड़ी है। गुरुवार को आरोपी फूल सिंह, रामनिवास, श्रीनिवास, मनोज, तनुज, जितेन्द्र, रामसरन, विपिन निवासी खैरपुरा, नगर पालिका परिषद के सभासद निवासी अलीगंज अवैध निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने तहसीलदार को सूचना दी। अवैध निर्माण रोकने को कहा। आरोपी भड़क गए और राजस्व टीम पर हमला बोल दिया। किसी तरह से गांव से निकले और थाना पुलिस को सूचना दी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks