45 बूथों पर युवाओं में उत्साह, कई बूथों पर स्लॉट हुए बुक

45 बूथों पर युवाओं में उत्साह, कई बूथों पर स्लॉट हुए बुक
एटा- कोरोना टीकाकरण को लेकर युवाओं में उत्साह है। इसी के चलते 45 बूथों पर युवाओं की भीड़ रही। किसी बूथ पर दो तो किसी पर 10 स्लॉट बुक करने को बचे हैं। वहीं आठ बूथों पर सभी स्लॉट बुक हो चुके हैं। अभिभावक स्पेशल, जलेसर, नगर पालिका और टीबी अस्पताल के बूथों पर शनिवार के भी स्लॉट बुक हो गए हैं।

शुक्रवार से जिले में बड़े स्तर पर कोरोना टीकाकरण का अभियान शुरू हुआ। इस दौरान युवा टीकाकरण कराने में सबसे आगे नजर आ रहे हैं। 18 से 44 वर्ष के लोग बढ़-चढ़ कर इसमें अपनी भागेदारी कर रहे हैं। आलम यह है शुक्रवार को सुबह ही अभिभावक स्पेशल के दोनों बूथों पर स्लॉट फुल हो गए। वहीं शनिवार के भी दोनों बूथों पर स्लॉट फुल हैं। यही स्थिति अवागढ़ पीएचसी की है यहां दोनों दिन के स्लॉट फुल हैं। बारथर पीएचसी की स्थिति भी यही है।

जैथरा के दोनो बूथों पर शुक्रवार के स्लॉट फुल हो गए हैं। शनिवार में एक पर 15 तो दूसरे पर 27 स्लॉट खाली बचे हैं। जलेसर में दोनों बूथों पर दो दिन के स्लॉट बुक हैं। नगर पालिका में भी श़ुक्रवार को पूरा होने के बाद शनिवार के सभी स्लॉट बुक हैं। टीबी हॉस्पिटल में शनिवार के फुल हो चुके हैं। ऐसी ही स्थित अन्य बूथों की भी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks