अवैध संबंधों में बाधक बने पिता व पत्नी की हत्या को हथियार खरीदने वाला गिरफ्तार

अवैध संबंधों में बाधक बने पिता व पत्नी की हत्या को हथियार खरीदने वाला गिरफ्तार
एटा – सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी ने अपने ही पुत्र को गिरफ्तार कराया है। जिसके पास से हथियार बरामद किए गए हैं। अपराधिक प्रवृत्ति के पुत्र के इरादों से पिता परेशान था। उसने अवैध संबंधों में बाधक बनने वाले पिता और पत्नी की हत्या के लिए हथियार जुटाए थे।

एसएसपी उदय शंकर सिंह ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में बताया कि थाना जैथरा क्षेत्र के गांव ललहट निवासी सुनील कुमार को एक देसी बंदूक, दो तमंचा, दो चाकू और सात कारतूस सहित शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस से सेवानिवृत्त व आरोपी के पिता मुरारीलाल ने फोन करके सूचना दी कि सुनील आपराधिक प्रवृत्ति का है और एक अन्य महिला के साथ उसके अवैध संबंध हैं। जिसका विरोध करने पर सुनील ने मेरी और पुत्रवधू की हत्या करने की साजिश रच ली है। दोनों की हत्या करने के लिए अवैध रूप से हथियारों को जुटा लिया है। कभी भी दोनों की हत्या कर सकता है। एसएसपी का कहना है कि सूचना मिलने के बाद जैथरा पुलिस को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। आरोपी के घर पर छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हथियारों को बरामद किया गया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks