मुरादाबाद : थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव में बृहश्पतिवार दोपहर ईट भट्टे की ओर खेलने गए युवक की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। गांव के बाहर ईट भट्टे में उसकी लाश मिली।
![]()
बता दे कि मामला थाना क्षेत्र भोजपुर के गांव वाजिदपुर का है परिजनों के मुताबिक बच्चा करीब 12:00 बजे से घर से खेलने गया था| परिजन बच्चे की तलाश कर रहे थे| तभी किसी ने सूचना दी कि मासूम का गला काटकर कत्ल किया गया है सूचना पाकर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया| मृतक बच्चा गांव वाजिदपुर का रहने वाला है और इसका नाम फैजान है जिसका पिता उस्मान एक किसान है परिवार के मुताबिक बच्चा दोपहर 12:00 बजे के करीब घर से खेलने के लिए गया था और शाम को उसकी लाश मिली| जिस से परिजनों व गांव में मातम छाया है |
![]()
मामले की जानकारी मिलने के बाद एएसपी व सीओ ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। साथ ही परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही गांव में पुलिस ने पूूछताछ शुरू कर दी है।