
एटा ~ सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वायरल फोटो के मामले में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार, एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस बरामद। कृपया अवगत कराना है कि दिनांक 09.06.2021 को तमंचे के साथ एक युवक का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, प्रकरण जनपदीय सोशल मीडिया सेल के संज्ञान में आने पर तत्काल थानाध्यक्ष जैथरा को आवश्यक कार्यवाही हेतु अवगत कराया गया। जिसमें थाना जैथरा पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना के मुख्य आरोपी युवक गुलवेज पुत्र राजमोहम्मद निवासी कसौलिया थाना जैथरा एटा को एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस के साथ कसौलिया मंदिर के पास से समय करीब 05.45 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा पर आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- गुलवेज पुत्र राजमोहम्मद निवासी कसौलिया थाना जैथरा एटा।
बरामदगी:-
1- एक अवैध तमंचा, 2 जिंदा कारतूस 315 बोर