
एटा – थाना जलेसर एटा पुलिस को मिली सफलता, थाना जलेसर पर पंजीकृत मुअसं- 191/2021 धारा 418, 419, 420,199, 200, 506 भादवि की वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार *घटनाः-* दिनांक 02.06.2021 को वादिया श्रीमती मिथलेश पत्नी महीपाल सिंह निवासी ग्राम मोहब्बतपुरा पोस्ट जैनपुरा जलेसर जनपद एटा द्वारा थाना जलेसर पर इस आशय की सूचना दी गई कि श्रीमती राजरानी पत्नी सुरेशचन्द्र तथा उसके पति सुरेशचन्द्र पुत्र श्री केदारी लाल निवासी नगला धारा तहसील जलेसर जनपद एटा ने वादिया के साथ ग्रामीण बैंक से 400000 रूपये ऋण ली हुयी गाटा संख्या 71/0.797 में से 322.5 है। धोखाधड़ी व साक्ष्य छिपाकर विक्रय कर दी है तथा जान से मारने की धमकी दी है। इस सूचना पर थाना जलेसर पर मु0अ0सं0 191/2021 धारा 418, 419, 420, 199, 200, 506 भादवि पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा व क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में थाना जलेसर एटा पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्ता श्रीमती राजरानी पत्नी सुरेश निवासी नगला धारा थाना जलेसर जिला एटा को आज दिनांक 10.06.2021 को आगरा चौराहा जलेसर के पास से समय करीब 09.35 बजे गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम व पता
- श्रीमती राजरानी पत्नी सुरेश निवासी नगला धारा थाना जलेसर जिला एटा।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
- उ0नि0 श्री सुबोध कुमार
- का0 अनुराग
- म0का0 जासमीन