
जिलाधिकारी द्वारा करौना से दिवंगतों के प्रति श्रृद्धा सुमन अर्पित,कासगंज।आज यहाँ कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने दुखी मन से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हम सबको बेहद दुख है कि करौना की भयंकर लहर में बहुत से महत्वपूर्ण लोग हमारे बीच नहीं रहे और भरसक प्रयासों के बावजूद लोगों को करौना काल में जान गवानी पडीं!
उन्होंने कहा कि समाज का हर वर्ग पर करौना का कहर टूटा, उन्होंने विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करौना से जूझ रहे लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की! इस दौरान 2 मि. का मौन भी रखा गया जिसमें एडीएम ए. के. श्रीवास्तव, तथा अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे!
बाढ़ से निपटने के लिए तैयारियां शुरू,
आगामी समय में मानसून की दस्तक देने से पहले ही जनपद प्रशासन ने बाढ़ से आसन्न खतरों से निपटने की तैयारियां शुरू कर दी है, जिसके तहत एक बाढ़ नियंत्रण कक्ष बनाया गया है, अधिशाषी अभियंता सिचाई अरुण कुमार के अनुसार पी एल जी सी कालौनी कासगंज में एक बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर दी गई है जिसका न. 8868016669 रहेगा! जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में बाढ़ क्षेत्रों के अनुश्रवण हेतु स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सिचाई विभाग द्वारा तटबंधो की मजबूती और दरारें पाटना सुनिश्चित करें, जी ओ बैग्स समुचित मात्रा में उपलब्ध रहे समस्त एसडीएम तहसील दार अपने-2 क्षेत्रों में बाढ़ चौकियाँ, और कर्मचारियों की नियुक्ति सुनिश्चित करें पशुओं के रोग निरोधक टीका करण, और चारे की व्यवस्था की जाय, संक्रामक रोगों से निपटने की व्यवस्था बनाईं जाय, मोटर बोट, स्टीमर संचालन हेतु पैट्रोल, डीज़ल की समुचित व्यवस्था रखी जाय, नाविक और नावों की सूची तैयार रखी जाय इस अवसर पर पशु पालन, कृषि अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे!