
शिविर में 100 दिव्यांग जनों को टीकाकरण किया गया कोविड-19 टीकाकरण के लिए दिव्यांग जनों के लिए किया गया शिविर का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किया गया दिव्यांग जनों के लिए शिविर का शुभारंभ
गाजियाबाद ।जिला प्रशासन द्वारा किया गया दिव्यांगजनों का कोविड-19 का टीकाकरण जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग गाजियाबाद व जिला प्रशासन के द्वारा कोविड -19 का टीकाकरण किये जाने के लिए ( दिव्यांगजनों के लिए ) सामाजिक दूरी का पालन करते हुये विशेष शिविर का आयोजन विकास भवन गाजियाबाद में दिनांक 09 जून को किया गया, जिसका शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल के द्वारा किया गया। जिसमे स्वै० संस्था भागीरथ सेवा संस्थान के द्वारा टीकाकरण शिविर में अपना विशेष सहयोग प्रदान किया गया। उपरोक्त शिविर में निःशुल्क 100 दिव्यांगजनों का पंजीकरण कर टीकाकरण कर लाभान्वित किया गया आयोजित शिविर में मानसिक रूप से मंदित , मूकबधिर ,लोकोमोटिव एवं दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों द्वारा विशेष उत्साह दिखाया गया। प्रशासन द्वारा दिव्यांगनो के लिए सुक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गयी। शिविर में उपस्थित दिव्यांगजनों को दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा कृत्रिम अंग सहायक उपकरण भी वितरित किया गया एवं शिविर में दिव्यांगजनो को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किये जाने हेतु पंजीकरण किया गया तथा उन्हें विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी शिविर में दिव्यांगजनो की सुगमता को ध्यान में रखते हुये आवागमन के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था की गयी थी।
जिला प्रशासन गाजियाबाद द्वारा दिव्यांगजनो के लिए समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कोविङ -19 का टीकाकरण किया जा रहा ।इस अवसर पर जिला ।दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी गाजियाबाद हर्षवर्धन नायक सहित जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण की कर्मचारी उपस्थित रहे।