कॉग्रेस ने गांधी जी की मूर्ति पर धरना आयोजित किया,रिपोर्ट निशा कांत शर्मा

एटा।जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में अलीगढ़ जनपद में जहरीली शराब पीने के कारण सैकड़ों लोगों ने दम तोड़ दिया उसको लेकर एटा घंटा घर पर महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर धरना आयोजित किया इस धरने के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एटा जिला के प्रभारी आशुतोष दीक्षित थे
धरना को संबोधित करते हुए कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष गंगा सहाय लोधी ने कहा मृत परिवार को 20 20 लाख रुपए का मुआवजा दे उत्तर प्रदेश सरकार और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए
एटा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनीत पाराशर बाल्मीकि ने कहा अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने के कारण सैकड़ों गरीब लोगों ने दम तोड़ दिया उत्तर प्रदेश माफियाओं के गिरफ्त में है सूबे का कोई ऐसा जनपद नहीं जहां जहरीली शराब से मौत ना हुई
धरना में पूर्व विधायक प्रेमपाल सम्राट संगठन उपाध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी एटा जिला के प्रवक्ता पूर्व शहर अध्यक्ष आदर्श मिश्रा डैनी पूर्व जिला अध्यक्ष चोब सिंह धनगर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सरिता देवी महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव नीलम राज दिनेश चंद यादव आलोक गुप्ता नीरज मिश्रा प्रमोद महाजन अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष रियाज अब्बास संदीप बाल्मीकि कृष्ण गोपाल अग्निहोत्री नंद लाल यादव अभिषेक चौहान गगन सविता सुल्तान अली अब्बास आदि लोग उपस्थित थे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks