
एटा।अवागढ़ पर उद्योग व्यापार मंडल अवागढ़ के तत्वाधान एवं दैनिक जागरण एटा के सौजन्य से एक सामूहिक सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया !
आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में अवागढ़ उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारिओं के साथ साथ अवागढ़ नगर के बहुत से गणमान्य व्यापारी सदस्यों ने भाग लिया !
प्रार्थना सभा में सम्मिलित समस्त पदाधिकारीगण एवं व्यापारी सदस्यों द्वारा उन लोगों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए कृपालु ईश्वर से विनम्र सामूहिक प्रार्थना की गई जो लोग कोविड १९ की बीमारी से स्वस्थ होने के लिए जूझ रहे हैं !????
जो लोग कोविड १९ की बीमारी से ठीक होकर अपने घर सुरक्षित वापस आ गए हैं उन सबके लिए कृतज्ञ हृदय से प्रभु से सामूहिक धन्यवाद प्रार्थना की गई !
साथ ही साथ जो लोग कोविड १९ बीमारी के कारण दिवंगत हुए है उनकी आत्मिक शान्ति एवं सद्गति हेतु समस्त पदाधिकारीगण एवं व्यापारी सदस्यों द्वारा कृपालु ईश्वर से विनम्र प्रार्थना की गई एवं सभी के द्वारा दिवंगत आत्माओं के लिए पुष्प अर्पित कर शोक श्रद्धांजलि अर्पित की गई !????
आयोजित सर्व-धर्म प्रार्थना सभा में प्रांतीय व्यापारी नेता संजीव कुमार वार्ष्णेय बंटी बाबू , गणेश दयाल वार्ष्णेय के साथ अवागढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष रवेंद्र वार्ष्णेय (रिन्कू) व पंकज कुमार गुप्ता , सभासद अतुल वार्ष्णेय , प्रवेंद्र सिंह अगरिया , रमन वर्मा ‘महामन्त्री’ , विपिन जैन ‘कोषाध्यक्ष’, प्रवेश गोयल ‘ पारले -जी’ , सेठ ब्रजेश गोयल , मुमताज खान हिन्द हार्डवेयर , सुभाष वार्ष्णेय’ नल वाले ‘, गुड्ड्न वर्मा “मामा”, राजीव कुमार वार्ष्णेय जौली , राहुल गुप्ता ‘किराना’ , पंकज वार्ष्णेय ‘बालाजी फर्नीचर’ , शनि वर्मा , अरविन्द गुप्ता ‘रेडीमेड’ , विवेक वार्ष्णेय “बन्टी” , प्रशान्त वर्मा सर्राफ , गोलू गुप्ता ,राजू गुप्ता ‘MLA’, काना वर्मा , बिट्टू गुप्ता , सहित व्यापारियों की उपस्थिति रही।