
एटा।अलीगढ़ में हुए शराब के कांड में प्रशासन व सरकार की नाकामी के विरोध में कांग्रेश द्वारा प्रदेश स्तरीय जूम धरना प्रदर्शन क्या गया जलेसर में गांधी मूर्ति पर बैठकर जलेसर के पदाधिकारियों द्वारा इस हत्याकांड की घोर निंदा की गई व सरकार को जिम्मेदार ठहराया गया ब्लॉक अध्यक्ष भूरी सिंह दिवाकर के द्वारा धरना स्थल पर कहा गया की सरकार और प्रशासन सोया रहा मृतक संख्या कहीं अधिक है उसको छुपाया गया एवं सरकार द्वारा उक्त हत्याकांड पर लीपापोती करने का प्रयास किया जा रहा है कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती है अगर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा नहीं दी गई तो हम हर स्तर तक संघर्ष करेंगे और पीड़ितों को न्याय दिलाएंगे पूर्व नगर अध्यक्ष संजू राजा ने भी कहा की सरकार पीड़ितों को उचित मुआवजा दे और कार्यवाही करें इस मौके पर जिला महासचिव अमित अग्रवाल जिला सचिव नागेंद्र सिंह डॉक्टर गीतम सिंह राजपूत पूर्व ब्लाक प्रमुख जलेसर गिरीश शास्त्री पूर्व नगर अध्यक्ष रघुवंश शर्मा जी रहीसुद्दीन, रवि वाल्मीकि, शाहिद कुरेशी ,साबिर कुरेशी ,सत्यदेव शर्मा, अब्दुल रहमान,सत्यप्रकाश सत्य इत्यादि लोग धरना स्थल पर उपस्थित थे