
पुलिस को देख भागे गो-तस्कर, आठ पशु कराए मुक्त
एटा – सड़कों से बेसहारा पशुओं को ट्रक में लादते समय पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देख तस्कर भाग गए। पुलिस ने पीछाकर पकड़ने का प्रयास किया। तस्कर हत्थे नहीं चढ़ सके।
एसएचओ निधौलीकलां शंभूनाथ ने बताया कि टीम के साथ सोमवार रात को गश्त पर थे। गांव जिटौली के पास पहुंचे। ट्रक में अज्ञात आरोपी बेहारा पशुओं को चढ़ा रहे थे। पुलिस ने तस्करों का पीछा किया। तस्कर मौके से भाग निकले। मौके से पांच गाय, तीन बैल मुक्त कराए। छुरी, कुल्हाड़ी भी बरामद हुए।