
वैक्सीनेशन बढ़ाने को ब्लॉक स्तर पर टीकाकरण के प्रयास तेज
एटा – जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण का कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। जनपद में 54 टीकाकरण केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है। महिलाओं को सहूलियत देने के मकसद से दो महिला स्पेशल, दो अभिभावक स्पेशल बूथ संचालित किए जा रहे हैं। जिले में 36 बूथ पर 45 से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण हो रहा है। जबकि 20 पर 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को टीका लगाया जा रहा है।
अपर निदेशक-चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अलीगढ़ मंडल डा. सुरेंद्र कुमार उपाध्याय भी टीकाकरण की रफ्तार को गति देने के प्रयास में जुटे हुए हैं।