पंचायत भवन में बंधी मिली भैंसे, सफाई कर्मी दिल्ली में बेच रहा सब्जी

पंचायत भवन में बंधी मिली भैंसे, सफाई कर्मी दिल्ली में बेच रहा सब्जी
एटा – डीपीआरओ ने सकीट ब्लॉक क्षेत्र का निरीक्षण किया। एक गांव में सफाई कर्मी दिल्ली में काम करने की जानकारी मिली। इसे निलंबित कर दिया गया। वहीं पंचायत भवन पर कब्जा था। उसमें भैंसे बंधी मिली। इसे खाली कराए जाने के आदेश जारी किए हैं।

मंगलवार को डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी सकीट क्षेत्र के गांव वाहिद बीवीपुर की शासकीय गोशाला का निरीक्षण किया गया। उक्त गोशाला पर कुल 6 सफाई कर्मी तैनात हैं। इनमें से सफाई कर्मी जूनुस खान पिछले एक हफ्ते से अनुपस्थित चल रहे हैं। इनके बारे में बताया गया कि यह दिल्ली में रहकर सब्जी बेचने का काम करते हैं एवं इनके स्थान पर इनके भाई की ओर से उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर बनाए जाते हैं। जूनुस खान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। ग्राम पंचायत गढ़िया कोंची में पंचायत भवन में एक महिला एवं उनका परिवार रह रहा है। महिला ने बताया गया कि उनका घर गिर गया है इसलिए वह यहां पर रह रही हैं। 10 दिन के भीतर उनका मकान बन जाएगा तो वहां पर चली जाएगी। ग्राम पंचायत रजपुरा में दो पंचायत भवन बने हैं और दोनों ही पंचायत भवनों का इस्तेमाल भूसा रखने एवं भैंस बांधने के लिए होता है। पूछने पर ग्राम वासियों ने बताया गया कि पूर्व प्रधान एवं कोटेदार ने मिलकर पंचायत भवन पर कब्जा किया हुआ है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks