कानून के बाद भी नही डर! सऊदी से फोन कर दिया 3 तलाक, केस दर्ज

कानून के बाद भी नही डर! सऊदी से फोन कर दिया 3 तलाक, केस दर्ज

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक विवाहिता ने सऊदी अरब में रह रहे पति पर फोन कर 3 तलाक देने का आरोप लगाया है. पत्नी ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और मारपीट का भी आरोप लगाया है. पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है.

आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव निवासी नूरअफसा की शादी जुलाई 2017 में निजामाबाद थाना क्षेत्र के गद्दीपुर गांव के अमीर से हुई थी. शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग मुकुंदपुर में आकर बस गए. उसे 3 साल का एक पुत्र है.

पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते हैं. एक साल से वह लगातार परिवार वालों का दंश झेल रही थी. इसको लेकर वह काफी परेशान रहती थी. अभी हाल में इसकी सारी जानकारी उसने सऊदी अरब में रह रहे अपने पति को दी. इसी बीच सऊदी अरब में रह रहे पति ने पत्नी को गाली देते हुए 3 तलाक दे दिया.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks