
जम्मू : वैष्णो देवी मंदिर में लगी आग, दूर तक दिखाई दीं लपटें
वैष्णो देवी मंदिर में मंगलवार शाम को भीषण आग लग गई। इस आग की लपटें और धुआं दूर-दूर तक दिखाई दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग मंदिर की गुफा से 100 मीटर की दूरी पर कालिका भवन के पास काउंटर नंबर दो पर लगी है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ के अनुसार आग पर काबू पा लिया गया है।
आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। मंदिर में आग लगने के बारे में पता चलते ही फायर विभाग के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने वहां मौजूद लोगों की मदद से आग बुझाई। आग से किसी के झुलसने की खबर नहीं है।