
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को शख्स ने सरेआम मारा तमाचा, दो लोग हिरासत में
- फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को दक्षिण-पूर्वी फ्रांस की यात्रा के दौरान एक व्यक्ति ने थप्पड़ जड़ दिया. न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है.
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को दक्षिण-पूर्वी फ्रांस की यात्रा के दौरान एक शख्स ने सरेआम तमाचा जड़ा दिया. न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. पकड़े गए लोगोंं से पूछताछ जारी है.
हाल ही में फ्रांसीसी सेना को सेवा देने वाले एक गुट ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को इस्लाम को लेकर हिदायत दी थी . इस गुट का कहना है कि इस्लाम धर्म को रियायत देने की वजह से फ्रांस का ‘अस्तित्व’ दांव पर लग चुका है. फ्रांसीसी सेना में सेवारत सैनिकों के इस गुट का यह पत्र कंजर्वेटिव मैगजीन Valeurs Actuelles में प्रकाशित हुआ था.
इस मैगजीन में पिछले महीने भी इसी तरह का एक पत्र प्रकाशित हुआ था जिसमें गृह युद्ध की चेतावनी दी गई थी. बहरहाल, फ्रांस के गृह मंत्री और इमैनुएल मैक्रों के करीबी सहयोगी जेराल्ड डारमेनिन ने इस पत्र को कुछ लोगों की ‘कच्ची पैंतरेबाजी’ करार दिया. मंत्री ने अनाम पत्र लिखने वालों में ‘साहस’ की कमी का आरोप लगाया था.