दोस्तो ने की युबक की हत्या

एटा।आज दिनांक 08.06.2021 को प्रातः थाना कोतवाली देहात पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खुटियाना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। इस सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया। परिजनों से पूछताछ एवं जांच से यह बात प्रकाश में आई कि मृतक सुमेर सिंह पुत्र रामसनेही निवासी खुटियाना तथा उसके दोस्तों नेम सिंह पुत्र ज्ञान सिंह, सुखबीर पुत्र कन्हैयालाल व विकास पुत्र कमल सिंह समस्त निवासीगण ग्राम भोगपुर थाना कोतवाली देहात एटा ने दिनांक 03.06.2021 की रात्रि में समय करीब 10:00 बजे गांव से बाहर खेत में एक साथ बैठकर शराब आदि पी। उसी दौरान उनमें किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई और मारपीट हुई। जिसमें सुमेर सिंह को गंभीर चोटें आईं। परिजनों द्वारा थाना स्थानीय पर कोई सूचना दिए बगैर घायल सुमेर सिंह को उपचार हेतु आगरा ले जाया गया‌ तथा उपचार के 4 दिन बाद दिनांक 07.06.2021 को वापस घर लाया गया जहां रात्रि में उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात पर मुअसं- 202/21 धारा 304 भादंवि बनाम कमल सिंह, सुखवीर व नेम सिंह पंजीकृत किया गया। तथा अभियोग के एक नामजद आरोपी नेमसिंह को गिरफ्तार किया गया है। वर्तमान में मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य है। प्रकरण में थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks