
“कोविड महामारी के दौरान सरकारी तंत्र की लूट जीवन पर्यंत रहेगी याद!
प्रतापगढ़ से अपना दल के विधायक डॉ आर के वर्मा ने सरकार को लिया आड़े हाथ!
एक इंटरव्यू में डॉ आर के वर्मा का बयान—
” साल 2020-21 बजट के क्षेत्र विकास निधि को सरकार ने लेने का काम किया परन्तु कोई चिकित्सकीय सुविधा नही की मुहैया !”
“कोरोना महामारी से निपटने के लिये लिये गए बजट से क्षेत्र में कोई भी सुविधा नही दी गयी।”
बोले विधायक–” आम पब्लिक ने भुगता खामियाजा ,सरकारी तंत्र की लूट खसोट की पीड़ा रहेगी याद।”
“विश्वनाथगंज विधानसभा से तकरीबन तीन करोड़ के बजट को सरकार ने लिया परन्तु कोई चिकित्सकीय सुविधा नही मुहैया करायी।”
“क्षेत्र पंचायत प्रमुखों ने भी सरकार को दिए पांच से दस लाख रुपये।”
डिप्टी सी एम केशव मौर्य के करीबी माने जाने वाले अपना दल के विधायक डॉ आर के वर्मा के बयान से सियासत गर्म!