21मई से 21जून2020 तक योग कार्यक्रम का शुभारंभ

एटा
एस्ट्रोलाँजी आल डायमेंशनल रिसर्च इन्सटीट्यूट के तत्वावधान में 21मई से 21जून2020 तक योग कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की छत पर किया गया।कोरोना लोकडाउन के चलते संख्या प्रतिबंधित रखी गई।परन्तु संस्था कार्यकर्ताओं ने अपने घरों की छत पर योग किया, सभी प्रतिभागी मोवाइल फोन से जुडे हुये थे।सोशल डिस्टेन्स की सीमा में योग संचालक किरन ने योग प्राणायाम कराये।किरन ने योग  प्रयागराज मे आयुष मंत्रालय के पिछले बर्षों मे कराये गये कार्यक्रमों मे सीखा है।योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के लिए किरन जी मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज प्रयागराज मे सम्मानित भी हो चुकी हैं।
       एक माह चलने वाले योग शिविर के शुभारंभ मे कपालभाति, अनुलोम विलोम, भाँमरी प्रणायाम से पूर्व नित्य करने योग्य आसनों को कराया।इस अवसर पर किरन ने बताया कि कोरोना कफ की बीमारी है तथा यह गले को सर्वप्रथम संक्रमित करती है इसका बचाव ही उपाय है।योग सर्वाधिक उपयोगी है।इस अवसर पर सक्रिय प्रतिभागी विधि, परी,ज्योति, सरिता एडवोकेट, पूनम कवि,पंकज कुमार, देवन्द्र कुमार लोधी आदि रहे।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks