नयागांव पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा अभियुक्त अलेमान गिरफ्तार

एटा- थाना नयागांव पुलिस को मिली सफलता, नयागांव पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा अभियुक्त अलेमान गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदयशंकर सिंह के निर्देशन में गैंगेस्टर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना नयागांव पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त अलेमान को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 08.06.2021 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना अलीगंज पर पंजीकृत मुअसं- 37/21 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त अलेमान पुत्र फकीरे खां निवासी नंगला अचल थाना जसरथपुर जनपद एटा को नथुआपुर तिराहा के पास से समय करीब 07.40 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना नयागांव से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता:- 
1- अलेमान पुत्र फकीरे खां निवासी नंगला अचल थाना जसरथपुर जनपद एटा।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1- थानाध्यक्ष श्री दिनेश सिंह
2- उप निरीक्षक श्री मानसिंह
3- मुख्य आरक्षी जितेंद्र कुमार
4- आरक्षी अरविंद कुमार
5- आरक्षी चालक युग्वेन्द्र सिंह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks