
एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, अपहरण की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा थाना जैथरा पर पंजीकृत मुअसं 555/2020 धारा 363, 366, 120 बी भादंवि में वांछित चल रहे आरोपी युवक जितेंद्र को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। दिनांक 08.06.2021 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त अभियोग के आरोपी जितेंद्र पुत्र राजेश्वर निवासी केसरपुर थाना जैथरा एटा को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
- जितेंद्र पुत्र राजेश्वर निवासी केसरपुर थाना जैथरा जनपद एटा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक श्री जय किशन
- का0 नितिन
- रि0का0 सुधांशु
4. का0 सुशील