एटा में महिला जिला पंचायत सदस्य पर दबंगो ने किया हमला
–दबंगो ने दी जय देवी लोधी को जान से मारने की धमकी।
एटा,
जनपद एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम उद्दनपुर रामनगर में दबंगो ने जान से मारने की धमकी देते हुए महिला जिला पंचायत सदस्य पर हमला बोल दिया।गांव के ही दाव
दबंग किस्म के विनय, आकाश पुत्रगण तेजपाल गांव में अपनी दबंगई के बल पर अपना परचम फेराये रखना चाहते हैं।और आये दिन गांव में किसी न किसी की मारपीट करके भय पैदा रखते हैं।सूत्रों के अनुसार शाम होते ही दबंग अपने हाथों में तमंचे दबाकर रखते हैं।लेकिन इन्होंने हद तब कर दी कि महिला जिला पंचायत सदस्य जयदेवी लोधी जो अपने खेत पर ट्यूबल पर खटिया डाल कर बैठी थी पर अचानक दबंग किस्म के विनय और आकाश जयदेवी के खेत में बोई हुई मक्का के खेत से गुजर रहे थे जिसको देखकर दबंगो से जयदेवी ने कहा कि बेटा मेड़ पर होकर चले जाओ, मक्का के खेत से होकर मत जाओ।इसी बात को लेकर दबंगो ने जय देवी पर हमला बोल दिया
और कहने लगे कि शाली बुढ़िया तू मरने को बैठी है और अभी भी खेत पर बैठकर नेतागिरी के रही है।शाली होश में आ जा सब तेरी नेतागिरी भुला देगे।और दबंफो ने खटिया से जय देवी को जमीन पर डालकर मारपीट कर दी।जय देवी की चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर जयदेवी के नाती दीपक और सुशील अपनी बुजुर्ग दादी को बचाने पहुचे।नातियों को आते देखकर दबाने गली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।जिला पंचायत सदस्य जयदेवी लोधी ने दबंगो के खिलाफ कोतवाली देहात एटा में मु0आ0संख्या 0194/2020 धारा 294,323,504,506में पंजीकृत करा दिया है।जय देवी का कहना है कि विनय ओर आकाश गांव में आयेदिन किसानों क। नुकशान करते रहते हैं।और मजदूर किस्म के लोगों की मारपीट कर देते हैं।इन दबंगो पर कुछ छुटभैया3 नेताओ का हाथ है।उन्ही के दम पर यह दबंगई करते रहते ।अब देखना यह है कि पुलिस इन दबंगों के खिलाफ किया कार्यबाही करती है।