पुणे स्थित केमिकल प्लांट में लगी भीषण आग, 5 लोगों की मौत की पुष्टि

पुणे स्थित केमिकल प्लांट में लगी भीषण आग, 5 लोगों की मौत की पुष्टि
महाराष्ट्र के पुणे में स्थित एक केमिकल प्लांट में आग लगने की खबर है. केमिकल प्लांट में आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग बुझाने का काम शुरू कर दिया है. एक फायर ब्रिगेड अधिकारी ने कहा कि इस आग में झुलसने से अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है.
दमकल अधिकारियों ने बताया कि इस प्लांट में फिलहाल सैनेटाइजर बनाने का काम किया जा रहा था. आग लगने के बाद अब तक 5 शवों को बाहर निकाला गया है, जबकि कुल 37 कर्मचारियों में से 17 अभी भी लापता हैं.
मौके पर तैनात हैं फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां

अधिकारियों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि केमिकल प्लांट में आग दोपहर करीब 2 बजे लगी थी.
सूचना मिलने के बाद दमकल की आठ गाडिय़ों को मौके पर भेजा गया. फिलहाल आग बुझा दी गई है और कूलिंग का काम जारी है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks