हाई प्रोफाइल जेल में बंद है मुख्तार अंसारी, उस जेल से मामूली कैदी फरार

रामराज! हाई प्रोफाइल जेल में बंद है मुख्तार अंसारी, उस जेल से मामूली कैदी फरार- आदित्यनाथ का सबसे सुरक्षित जेल होने का दावा उत्तर प्रदेश: बांदा जेल से रविवार को एक मामूली कैदी फरार हो गया. यह वही जेल है जहां हाई प्रोफाइल कैदी मुख्तार अंसारी बंद है. इस जेल को पिछले दिनों उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सबसे सुरक्षित जेल बताते हुए मुख्तार अंसारी को यहां रखा था. लेकिन इस कैदी के फरार होने से जेल की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि इस जेल के CCTV कैमरों की निगरानी लखनऊ में डीजी जेल के दफ्तर से होती है. इसके बाद भी कैदी फरार हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार को 22 साल का विजय आरख नामक जेल से फरार हो गया. वह 6 फरवरी को चोरी के इल्जाम में इस जेल में लाया गया था. रविवार के दिन दूसरे कैदियों के साथ वह जेल के खेत में खेती करने भेजा गया था. यहां से वह शाम को वापस भी आया था. यहां तक कि शाम पौने सात बजे तक लोगों ने उसे जेल में देखा भी था, लेकिन उसके बाद वह जेल में नहीं मिला. एक मामूली कैदी के जेल से गायब होने के बाद हड़कंप मच गया. इसके बाद फौरन अलार्म को बजाया गया. मामूली कैदी के गायब होने की सूचना के बाद ज़िला प्रशासन के बड़े अधिकारी जेल पहुंचे. इसके बाद पूरे जेल की तलाशी ली गई. लेकिन वह कहीं नहीं मिला. बांदा के सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया था कि जेल के अधिकारियों का कहना था कि कैदी चोर है इसलिए शायद उसने खुद को हीं जेल के अंदर ही खुद को छुपा लिया होगा, लेकिन सारी रात चली तलाशी के बावजूद वह नहीं मिला. इसके बाद सोमवार की सुबह डीजी जेल आनंद कुमार के दफ्तर से कैदी के फरार होने का प्रेस नोट जारी किया गया.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks