50 साल के अधिक वालों को तेजी से जकड़ रहा ब्लैक फंगस

यूपी (प्रयागराज) : 50 साल के अधिक वालों को तेजी से जकड़ रहा ब्लैक फंगस

कोरोना संक्रमण को मात दे चुके लोगों पर अब ब्लैक फंगस का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। खासकर 50 वर्ष से अधिक आयु वालों को यह फंगस तेजी से जकड़ रहा है। स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती मरीजों को देखकर यही अंदाजा लगाया जा रहा है। डॉक्टरों ने भी खासतौर पर सावधानी बरतने की सलाह दी है।

इस समय एसआरएन में ब्लैक फंगस के भर्ती 18 में से 16 मरीजों की आयु 50 साल से अधिक है। डॉक्टरों का मानना है कि फंगस की मार अधेड़ व बुजुर्गों पर तेजी से पड़ रही है। सबसे खतरनाक यह है कि 50 वर्ष से अधिक आयु वाले मरीजों की स्थिति ब्लैक फंगस के होने के तुरंत बाद गंभीर हो रही है। इस वजह से एसआरएन के डॉक्टरों को सर्जरी भी करनी पड़ रही है। अब तक ऐसे 7 मरीजों की सर्जरी गंभीर हालत के चलते की जा चुकी है

नोडल डॉ. सुजीत वर्मा के अनुसार, अस्पताल में इलाजरत दो मरीजों को छोड़कर शेष 50 या उससे अधिक आयु के हैं। इलाज के समय खास सावधानी बरतनी पड़ रही है। हाई शुगर लेवल के अलावा संक्रमण के दौरान प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए दवा का इस्तेमाल नुकसानदेह साबित हो रहा है। संक्रमण से ठीक हो चुके लोगों को अपना शुगर लेवल नियंत्रित रखना बेहद जरूरी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks