अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाये गए अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा 02 अभियुक्त गिरफ्तार

*एटा ~ अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाये गए अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा 02 अभियुक्त गिरफ्तार, दो अवैध तमंचा, 04 जिन्दा कारतूस व एक मोटरसाइकिल बरामद।*
                वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य अवैध शस्त्रों की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों को अवैध असलहा कारतूस व मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
दिनाँक 20.05.2020 को थाना जलेसर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दो शातिर अभियुक्तों को समय करीब 9.15 बजे अवागढ़ फाटक के पास से *02 अवैध तमंचा 04 जिन्दा कारतूस व एक मोटरसाइकिल* के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना जलेसर पर *मु0अ0स0-204/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम सूरजपाल व मु0अ0स0-205/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम पवन* में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
 *गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता*
1- सूरजपाल पुत्र सीताराम निवासी ग्राम लोधीपुर थाना अमांपुर जनपद कासगंज।
2- पवन पुत्र सीताराम निवासी उपरोक्त
*बरामदगी*
1- 02 अवैध तमंचा, 04 जिन्दा कारतूस 12 बोर
2- एक मोटरसाइकिल।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks