खाकी तेरे रंग अनेक, हाँ! गौर से देखो खाकी ही हूँ मैं

*खाकी तेरे रंग अनेक, हाँ! गौर से देखो खाकी ही हूँ मैं !*
*_तपती सड़कें और मीलों का सफर,_*
*_हुआ आसां जब पड़ी खाकी की नज़र_*
*एक बार फिर दिखी, खाकी की मानवीय संवेदनाओं से भरी कहानी, प्रवासी मजदूरों को तपती सड़क पर नंगे पैर चलते देख भावुकतावश नयागांव पुलिस ने स्वयं चप्पलें पहनाकर की खाने पीने की व्यवस्था।*
          इस महामारी के दौरान लॉकडाउन में खाकी का हर रंग इस आपदा में देखने को मिल रहा है,कभी भूखे को खाना खिलाना, कभी जरुरतमंदों की मदद करना। ऐसे ही थाना नयागांव जनपद एटा पर जानकारी प्राप्त हुई की चित्रकूट से परिवार सहित जनपद एटा में मजदूरी के लिए आए मजदूर जिले के सराय अगहत थाना नयागांव में फंस गए हैं, ये फरवरी माह में जनपद एटा में मजदूरी के लिए आए हुए थे, ये प्रायः आलू की खुदाई के दौरान मजदूरी के लिए जिले में आते थे, अब इस महामारी के दौरान लॉकडाउन के चलते वह अपने घर नहीं लौट पा रहे हैं, जैसे ही इस मामले की जानकारी थाना नयागांव पुलिस को हुई तो थाना नयागांव में तैनात उपनिरीक्षक अरविंद सक्सैना, उपनिरीक्षक प्रेम कुमार गौतम, आरक्षी उदयवीर सिंह, महिला आरक्षी अनीता वर्मा, महिला आरक्षी सुमन वर्मा, महिला आरक्षी पूनम यादव, आदि अन्य थाना स्टाफ व स्थानीय लोगों की मदद से उन प्रवासी मजदूरों को खाने के लिए फल, बिस्कुट, नमकीन, भोजन आदि मुहैया कराया गया। तथा मजदूर महिलाओं तथा बच्चों के पास चप्पल भी नहीं थीं जिससे उन्हें चप्पल भी दिलवाई गईं। पुलिस द्वारा किए गए इस नेक कार्य के लिए मजदूरों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया तथा आमजन द्वारा भी पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की गई।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks