जनपद में 2422 लोगों ने लगवाया कोरोना का टीका

जनपद में 2422 लोगों ने लगवाया कोरोना का टीका

जनपद में शुरू किए गए दो महिला स्पेशल टीकाकरण केंद्र

एटा ! जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण का कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। जनपद में 54 टीकाकरण केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है।
केंद्रों पर महिलाओं को सहूलियत देने के मकसद से सोमवार से महिला स्पेशल केंद्र शुरू किए गए। इसके लिए जिला महिला अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज का चयन किया गया है। इन केंद्रों पर सिर्फ महिलाओं का टीकाकरण किया जा रहा है। सदर विधायक विपिन वर्मा द्वारा जिला अस्पताल में महिला स्पेशल केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल ने लोगों से यथाशीघ्र टीकाकरण करवाने की अपील की । इन केंद्रों पर पहुंचने वाली 45 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होगी। जबकि 18 से 44 आयु वर्ग की महिलाओं के लिए टीकाकरण कराने के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जनपद में टीकाकरण को गति प्रदान करने के उद्देश्य से टीकाकरण केंद्रों की संख्या को बढ़ाया गया है। जनपद में सोमवार को 34 टीकाकरण केंद्रों पर 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण किया गया। इन टीकाकरण केंद्रों पर कुल 1114 लोगों को कोरोना का टीका लगाकर प्रतिरक्षित किया गया। इसके अलावा जनपद में 20 केंद्र ऐसे हैं जहां 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण किया गया।इन केंद्रों पर कुल 1308 लोगों ने टीका लगवाया। सीएमओ ने बताया कि सोमवार को जनपद में महिलाओं को हो सहूलियत देने के मकसद से सोमवार से महिला स्पेशल केंद्र शुरू किए गए। इन केंद्रों पर सिर्फ महिलाओं का टीकाकरण किया जा रहा है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ राम सिंह ने बताया कि जनपद में टीकाकरण के खिलाफ फैली भ्रांतियों को दूर करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जनपद के कई गांव में प्रधान व जनप्रतिनिधियों द्वारा लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही जनपद में टीकाकरण केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई गई है जिससे सभी वर्ग के लोगों का जल्द से जल्द टीकाकरण किया जा सके। गौरतलब है कि जनपद में अब तक 116353 से अधिक कोरोना वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks