गाजियाबाद ज़िले के अनलाॅक होनें पर निष्काम राहत रसोई से लंगर सेवा पर लगा विराम

गाजियाबाद ज़िले के अनलाॅक होनें पर निष्काम राहत रसोई से लंगर सेवा पर लगा विराम।
मोदी नगर.मोदीनगर की प्रमुख सामाजिक संस्था निष्काम सेवक जत्थे द्वारा संचालित निष्काम राहत रसोई में चल रही लंगर की सेवा पर आज विराम लगा दिया गया है। संस्था के अध्यक्ष जसमीत सिंह के अनुसार कोविङ की दुसरी लहर के चलते पिछले लगभग डेढ़ माह से निष्काम सेवक जत्थे द्वारा निष्काम राहत सैंटर के माध्यम से ऑक्सीजन लंगर, गुरू का लंगर, दवाई का लंगर सहित कोविङ से मृत शवों के दाह संस्कार की सेवा चलायी जा रही है जिसमें से गाजियाबाद ज़िले के अनलाॅक होनें पर फ़िलहाल लंगर की सेवा पर विराम लगा दिया गया है। जसमीत सिंह के अनुसार अनलाॅक होनें के बाद अब रोज़गार की उपलब्धता हो जानें के कारण भोजन की जरूरत नही रहेगी और कोविङ के घटते केस के बाद पेशेंट भी बहुत कम रह गये हैं लेकिन भविष्य में ईश्वर ना करे कभी फ़िर से ऐसा संकट आता है तो निष्काम परिवार द्वारा पुनः लंगर उपलब्ध करा दिया जायेगा। इसी के साथ ही जसमीत सिंह नें स्पष्ट किया कि लंगर से अतिरिक्त निष्काम सेवक जत्थे द्वारा संचालित अन्य सेवाएं यथावत् जारी रहेंगी। गौरतलब है कि पिछ्ले वर्ष भी निष्काम संस्था नें सौ दिन तक राहत रसोई चलाकर मोदीनगर में जरूरतमंद लोगों को निशुल्क भोजन मुहैया कराकर एक मिसाल पेश की थी ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks