अवैध शराब को लेकर जिला प्रशासन गंभीर जनपद गाजियाबाद में शराब की दुकानों पर किया गया सघन निरीक्षण

अवैध शराब को लेकर जिला प्रशासन गंभीर जनपद गाजियाबाद में शराब की दुकानों पर किया गया सघन निरीक्षण
गाजियाबाद उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, गाजियाबाद के निर्देशन में उप जिलाधिकारी,नगर मजिस्ट्रेट,अपर नगर मजिस्ट्रेट, समस्त उपजिलाधिकारी तथा संबंधित पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं आबकारी निरीक्षकों की संयुक्त टीमों द्वारा जनपद की मदिरा की दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। आज जनपद में उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के क्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में मदिरा दुकानों का किया गया। जनपद में मदिरा की दुकानों पर नहीं पाएगी अवैध शराब। यह जानकारी आबकारी अधिकारी राकेश सिंह ने दी है उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार से निरीक्षण जारी रहेगा और मदिरा की दुकानों पर अगर अवैध मदिरा पाई जाएगी तो कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी उन्होंने कहा कि आज निरीक्षण के दौरान जनपद गाजियाबाद में मदिरा की दुकानों पर कोई कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई और ना ही किसी दुकान पर कोई गंभीर अनियमितता पाई गई। आज जनपद गाजियाबाद में उच्च अधिकारियों द्वारा जगह जगह पर मदिरा की दुकानों का निरीक्षण किया गया और सब सही पाया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks